अगले साल से फोन पर बातें करना हो सकता है 20 फीसदी तक महंगा! - News Summed Up

अगले साल से फोन पर बातें करना हो सकता है 20 फीसदी तक महंगा!


इससे पहले दिसंबर 2019 में बढ़े थे दाम एक शख्स ने बताया कि अभी टेलिकॉम कंपनियां रेगुलेटर की तरफ से फ्लोर प्राइस फिक्स करने का इंतजार करेंगे। वैसे तो बात ये हो रही है कि कंपनियां करीब 25 फीसदी तक टैरिफ के दाम बढ़ा सकती हैं, लेकिन एक ही बार में इतनी बढ़ोतरी करना काफी मुश्किल है। बता दें कि इससे पहले देश की इन तीन बड़ी टेलिकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2019 में टैरिफ की दरें बढ़ाई थीं। 2016 में रिलायंस जियो की एंट्री के बाद ये पहली बार था जब टेलिकॉम कंपनियों ने दाम बढ़ाए थे।कितना कमा रही हैं ये कंपनियां वोडाफोन-आइडिया के एमडी रविंदर टक्कर भी कह चुके हैं कि अभी जो दाम हैं वह टिकने वाले नहीं हैं और दाम बढ़ेंगे। उन्हें ये भी उम्मीद है कि बाकी कॉम्पटीटर्स भी दाम बढ़ाएंगे। टक्कर ने दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद ही कह दिया था कि डेटा के लिए फ्लोर प्राइस के फैसले का इंतजार नहीं किया जा सकता है और टैरिफ के दाम बढ़ेंगे। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि ये ध्यान रखना होगा कि कीमतें बढ़ाने का वक्त सही हो। वह बोले कि ये तय समझिए कि जल्द ही टैरिफ रेट बढ़ेंगे। बता दें कि अभी वोडाफोन प्रति यूजर 119 रुपये, एयरटेल 162 रुपये और रिलायंस जियो 145 रुपये प्रति यूजर के हिसाब से कमाई कर रहे हैं।


Source: Navbharat Times November 16, 2020 03:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */