बता दें कि नीतीश कुमार 2005 से लेकर अब तक जितने भी वक्त के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन में मुख्यमंत्री रहे हैं, सुशील मोदी उनके उप-मुख्यमंत्री रहे हैं. लेकिन अब जानकारी है कि सुशील मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिलेगी. यह भी पढ़ें : RJD नेता शिवानंद तिवारी ने कहा, ' कांग्रेस पूरे महागठबंधन को ले डूबी'बता दें कि रविवार को एनडीए की बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से बिहार एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया. आज सोमवार शाम साढ़े चार बजे उनका शपथग्रहण समारोह है, जब वो बिहार के सीएम के तौर पर लगातार चौथी बार शपथ लेंगे. Video: बिहार : नीतीश कुमार फिर बनेंगे CM लेकिन सुशील मोदी नहीं होंगे डिप्टी सीएम
Source: NDTV November 16, 2020 02:58 UTC