खट्टर, फडणवीस, योगी... हमेशा चौंकाती है बीजेपी, अबकी बिहार की बारी - News Summed Up

खट्टर, फडणवीस, योगी... हमेशा चौंकाती है बीजेपी, अबकी बिहार की बारी


'प्रचारक' बना सीएम तो सब रह गए थे हैरान 2014 का हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्‍यमंत्री बनाने की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। उस वक्‍त तक नेताओं ने खट्टर को 'चुका हुआ' समझ लिया था। बतौर संघ प्रचारक सफर शुरू करने वाले खट्टर 1993 से पार्टी के लिए जमीन पर काम कर रहे थे। उन्‍हें अचानक ही शीर्ष नेतृत्‍व ने सीएम की कुर्सी पर बिठाया। वह पंजाबी बोलने वाले राज्‍य के पहले मुख्‍यमंत्री हैं।मेयर के बाद सीधा चीफ मिनिस्‍टर... अप्रैल 2013 में भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस का नाम महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री के लिए बढ़ाया। उस वक्‍त तक फडणवीस नागपुर से तीन बार विधायक बन चुके थे और पार्टी की महाराष्‍ट्र इकाई के अध्‍यक्ष थे। फडणवीस सीएम बनेंगे, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था क्‍योंकि फडणवीस इससे पहले केवल नागपुर के मेयर ही रहे थे। गोपीनाथ मुंडे के परिवार और पूर्व बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन गडकरी का खेमा आमने-सामने था। फडणवीस दोनों को मंजूर थे और बीजेपी को महाराष्‍ट्र में एक नया चेहरा मिला।रघुबर दास को बनाया झारखंड का पहला गैर-आदिवासी सीएम आदिवासियों के कल्‍याण की मंशा से बने झारखंड राज्‍य को बीजेपी ने पहला गैर-आदिवासी मुख्‍यमंत्री दिया। 2014 में सबको चौंकाते हुए पार्टी ने तब राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रहे रघुबर दास को मुख्‍यमंत्री बना दिया। हालांकि कुछ नेताओं ने इसकी खिलाफत की थी मगर बाद में सब ठीक हो गया। हालांकि दास पहले भी झारखंड सरकार में मंत्री और शिबू सोरेन सरकार में डिप्‍टी सीएम रह चुके थे। वह उन 10 राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्षों में से थे जिन्‍हें अमित शाह ने बीजेपी अध्‍यक्ष बनते ही नियुक्‍त किया था।योगी के नाम ने 2017 में सबको किया हैरान 2017 में बीजेपी ने एक बार फिर सबको चौंकाया। उत्‍तर प्रदेश में पहली बार पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिला। कई बड़े नामों की चर्चा थी मगर बीजेपी ने चुनाव गोरक्षनाथ पीठ के महंत योगी आदित्‍यनाथ को। भगवा पहनने वाले योगी की छवि एक फायरब्रांड हिंदूवादी नेता की थी। किसी को नहीं उम्‍मीद थी कि बीजेपी कट्टर छवि वाले योगी को सीएम बनाएगी। मगर 15 साल बाद यूपी की सत्‍ता में लौटी बीजेपी ने योगी को ही चुना। दौड़ में शामिल रहे केशव प्रसाद मौर्य को डिप्‍टी सीएम बनाया गया। दिनेश शर्मा को भी डिप्‍टी सीएम का पद दिया गया ताकि बैलेंस बना रहे।


Source: Navbharat Times November 16, 2020 02:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */