पॉल्यूशन से बचे रहने के लिए करें आदतों में ये जरूरी बदलाव वरना भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम - News Summed Up

पॉल्यूशन से बचे रहने के लिए करें आदतों में ये जरूरी बदलाव वरना भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम


पॉल्यूशन से बचे रहने के लिए करें आदतों में ये जरूरी बदलाव वरना भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणामदिन-ब-दिन बढ़ते पॉल्यूशन से बचे रहने के लिए महज मास्क लगा लेना ही काफी नहीं इसके लिए आपके अपने दिनचर्या में भी कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे। सतर्कता और सावधानी ही आपको पॉल्यूशन के गंभीर परिणामों से बचा सकती है।देश में बढ़ती आबादी, बढ़ती वाहनों की संख्या और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता की कमी के चलते स्चच्छ हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। एयर पॉल्यूशन के कारण हम कई गंभीर बीमारियों को दावत दे रहे हैं, जो जानलेवा भी साबित हो रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में 1.16 लाख नवजातों की मौत वायु प्रदूषण की वजह से भारत में हुई। एयर पॉल्यूशन की तरफ अगर हम अभी भी नहीं चेते तो आने वाले समय में हमें इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।क्या करेंमॉनिंग वॉक से दूर रहेंजब जहरीली हवा आपके सांस लेने के समय का हिस्सा बन जाए तो कोहरा सामान्य होने तक बाहरी गतिविधियों को बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा आप इन एक्टिविटी को शाम के समय कर सकते हैं। आप जब भी बाहर जाएं तो एन-95 या 99 मास्क लगाकर बाहर निकलें।प्लांट एयर प्यूरीफायरआप अपने घर या ऑफिस में एलोवेरा, आईवी और स्पाइडर जैसे एयर प्यूरिफाइंग प्लांट लगा सकते हैं। ये पौधे आपके घर की अंदर की हवा को साफ करने में मदद करते हैं। घर में वायु प्रदूषण से बचने के लिए किचन में चिमनी जरूर रखें।बच्चों के बाहर की एक्टिविटी को रोकेंएयर क्वालिटी खराब है तो 8 साल से कम उम्र के बच्चे को बाहर जाने की इजाजत न दें। बच्चे, गर्भवती और बुजुर्ग लोगों के कमरे में एयर प्यूरिफायर जरूर लगवाएं क्योंकि वायु प्रदूषण में इन्हें सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है।घर और कार को वेंटिलेट करेंअपने घर और गाड़ी को वेंटिलेट करने के लिए से बजे के बीच खिड़कियां और दरवाजे खोलें। जब आप सुबह के समय गाड़ी चलाने जा रहे हों तो ग्लास को नीचे कर दें जिससे गाड़ी के अंदर की हवा निकल जाएं।विटामिन सी, ओमेगा फैटी एसिड आहार लेंअपने भोजन में विटामिन सी, मैग्नीशियम से भरपूर फल खाएं और ओमेगा फैटी एसिड वाले भोजन का सेवन ज्यादा करें। हेल्दी खाना खाने से आप वायु प्रदूषण से लड़ सकेंगे और आपकी इम्युनिटी भी बढ़ेगी। इसके अलावा फेफड़ों से प्रदूषकों को हटाने के लिए गुड़ का सेवन करें।Pic credit- https://www.freepik.com/premium-vector/air-purifier-interior-wooden-floor-background-illustration-with-house-plant-floor-air-cleaning-humidifying-devise-house_7882495.htm#page=1&query=air%20purifier&position=24डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 16, 2020 03:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */