नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरियाई कंपनी LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने कैमरा सेंट्रिक एंट्री लेवल स्मार्टफोन LG Q60 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरे और फुल विजन डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। हाल ही में Samsung ने अपने M30s स्मार्टफोन को भी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि ड्यूरेबिलिटी के लिए यह MIL-STD 810G सर्टिफाइड है, यानी कि फोन के गिरने के बाद भी टूटने का खतरा कम रहता है। इस स्मार्टफोन को इस साल फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2019 में पेश किया गया था।LG Q60 Vs Samsung M30s- कीमत और उपलब्धताफेस्टिव सीजन को देखते हुए LG ने भी अपने इस स्मार्टफोन को Rs 13,490 की कीमत में लॉन्च किया है। LG Q60 को केवल एक ही कलर ऑप्शन और एक ही स्टोरेज ऑप्शन 3GB+64GB में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को 1 अक्टूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ यूजर्स को लॉन्च ऑफर्स भी दिए जाएंगे। Samsung M30s की शुरुआती कीमत Rs 13,999 है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB+64GB और 6GB+64GB में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।Samsung Galaxy M30s खरीदने के लिए क्लिक करें यहांLG Q60 Vs Samsung M30s- स्पेसिफिकेशन्सLG Q60 को 6.22 इंच के फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया गया है, जो कि हॉरिजॉन्टली अलाइंड है। बैक पैनल में सिक्युरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। LG Q60 एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित LG UI पर रन करता है। फोन में Mediatek Helio P22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। फोन के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1520x720 पिक्सल दिया गया है, जो FullVision को सपोर्ट करता है।Samsung M30s के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की सुपर-AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 दिया गया है। Galaxy M30s में सुपर-AMOLED डिस्प्ले होने की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग का बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। Samsung Galaxy M30s में इन हाउस Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 4GB/6GB रैम को सपोर्ट करता है। Samsung M30s भी एंड्रॉइड 9 पाई को सपोर्ट करता है।Samsung Galaxy M30s खरीदने के लिए क्लिक करें यहांSamsung Galaxy M30s खरीदने के लिए क्लिक करें यहांLG Q60 Vs Samsung M30s- कैमराLG Q60 के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 दिया गया है। फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। इसके अलावा इसमें एक 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। LG Q60 में ड्यूल 4G सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। पावर देने के लिए इसमें 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।Samsung Galaxy M30s में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो और कैमरे दिए गए हैं। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है।Posted By: Harshit Harshअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran September 29, 2019 03:56 UTC