IPL Team KXIP के सह मालिक नेस वाडिया को ड्रग्स रखने पर 2 साल की सजा, गिरे कंपनी के शेयर - News Summed Up

IPL Team KXIP के सह मालिक नेस वाडिया को ड्रग्स रखने पर 2 साल की सजा, गिरे कंपनी के शेयर


नई दिल्‍ली, जेएनएन। वाडिया ग्रुप के वारिस और आइपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के मामले में जापान में 2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। वाडिया को इस साल मार्च की शुरुआत में उत्तरी जापानी द्वीप होक्काइडो के न्यू चिटोज़ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। नेव वाडिया को सजा सुनाए जाने के बाद 'वाडिया ग्रुप' के शेयर लगभग 17 प्रतिशत गिर गए हैं। मीडिया के मुताबिक, नेस वाडिया को जब गिरफ्तार किया गया, तब उनके पास लगभग 25 ग्राम ड्रग्‍स मिली थी। नेस वाडिया के बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ भी लंबे समय तक संबंध रहे, जिसे लेकर वह काफी चर्चा में रहते थे।वाडिया ग्रुप के प्रवक्ता ने नेस वाडिया पर जापान कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'देखिए, सभी जानते हैं कि नेस वाडिया भारतीय हैं। जापान की अदालत का फैसला साफ है। दरअसल, यह सस्पेंडेड सजा है। इसलिए इस फैसले से नेस वाडिया की जिम्मेदारी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।जापान के सरकारी समाचार चैनल की रिपोर्ट में बताया गया कि न्यू चिटोज़ के सीमा शुल्क अधिकारियों को स्निफर डॉग ने वाडिया को लेकर अलर्ट किया था। इसके बाद तलाशी ली गई, तो वाडिया की पैंट की जेब में करीब 25 ग्राम कैनेबिस रेजिन मिली। 47 साल के नेस वाडिया, ग्रुप के चेयरमैन नुस्ली वाडिया के सबसे बड़े बेटे हैं। नेस फोर्ब्स के मुताबिक, लगभग 7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत के उच्‍च कारोबारियों में शुमार हैं।प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर लगाया था छेड़खानी का आरोपफिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 2014 के दौरान चल रहे आइपीएल मैच के दौरान नेस वाडिया पर यह छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। दरअसल, नेस ने मैच जीतने के दौरान प्रीति जिंटा के साथ हुई बातचीत के बीच उन्‍हें बांहों में जबरन पकड़ लिया था और उनके साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद यह केस 4 साल चला। पिछले साल ही ये केस खत्‍म हुआ था। हालांकि, जब प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर जब आरोप लगाए थे, उस समय नेस वाडिया ने इन सभी आरोपों को नकारते हुए कहा था कि वह उनसे व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए इस प्रकार के आरोप लगा रही हैं।Posted By: Tilak Raj


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 07:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */