जैसे हम मिशेल मामा को उठाकर लाएं हैं, उसी तरह इनके बाकी चाचाओं को भी भारत आना ही पड़ेगा. उन्होंने दावा किया है कि 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे और फिर एक बार मोदी सरकार आएगी.तब हम बिहार के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने वाले हैं. पीएम मोदी ने कहा कि स्वार्थ और सिर्फ अपने हित के लिए समर्पित इन महामिलावटियों की मंशा को समझना बहुत जरुरी है. हमने देश को लाल बत्ती की संस्कृति से बाहर निकाला है और गांव-गांव को एलईडी बल्ब की दूधिया बत्ती से रोशन कर दिया है. वीडियो- 40 टीएमसी विधायक बीजेपी के संपर्क में, पीएम मोदी के बयान पर विपक्ष का निशाना
Source: NDTV April 30, 2019 07:18 UTC