IPL Auction 2019: अंतिम समय में पांच खिलाड़ियों का नाम हुआ शामिल, जानिए कौन हैं ये - News Summed Up

IPL Auction 2019: अंतिम समय में पांच खिलाड़ियों का नाम हुआ शामिल, जानिए कौन हैं ये


IPL Auction 2019: अंतिम समय में पांच खिलाड़ियों का नाम हुआ शामिल, जानिए कौन हैं येजयपुर, जेएनएन। IPL Auction 2019 के लिए अंतिम क्षणों में पांच खिलाड़ियों का नाम शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों के शामिल होने की वजह से अब इस नीलामी में कुल 351 खिलाड़ी (228 भारतीय और 123 विदेशी) पर बोली लगेगी।इन पांच खिलाड़ियों का नाम हुआ शामिलजिन पांच खिलाड़ियों का नाम अंतिम समय में शामिल किया गया है उनमें इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन, दक्षिण अफ्रीका के रेसी वान डर डुसेन, अनकैप्ड ऑस्ट्रेलियन रिली मेरेडिथ और दो भारतीय मयंक डागर और प्रणव गुप्ता शामिल हैं।मॉर्गन इससे पहला चार आइपीएल टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। वे अंतिम बार 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। मॉर्गन समेत कुल 19 इंग्लिश खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को विश्व कप की तैयारी के सिलसिले में अप्रैल के अंत में इंग्लैंड लौटना होगा इसके चलते यह देखने वाली बात होगी कि कोई टीम उन्हें खरीदती है या नहीं।नीलामी में 50 भारतीयों समेत कुल 70 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता हैं। वान डर डुसेन ने हाल ही में संपन्न द. अफ्रीका की सुपर लीग में लगातार तीन अर्द्धशतक लगाए थे। उन्होंने 11 पारियों में 56.82 की औसत से 469 रन बनाए और वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने आइपीएल नीलामी में अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मेरेडिथ का बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। मयंक डागर और कश्मीर के बल्लेबाज गुप्ता का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।आपको बता दें कि आइपीएल की नीलामी जनवरी या फरवरी में होती है, लेकिन अगले साल वनडे विश्व कप और भारत में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर आइपीएल के मार्च में शुरू होने की संभावना है और ऐसे में फ्रेंचाइजियों को तैयारी करने का समय कम मिलेगा, इसलिए नीलामी जल्दी की जा रही है।क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंअन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Pradeep Sehgal


Source: Dainik Jagran December 18, 2018 06:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */