IND vs AUS: इस वजह से रोहित शर्मा बीच सीरीज से भारत वापस लौटेंगे - News Summed Up

IND vs AUS: इस वजह से रोहित शर्मा बीच सीरीज से भारत वापस लौटेंगे


पर्थ में हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों का एक खेमा मेलबर्न में बॉक्सिंग-डे से शुरू होने वाले टेस्ट के लिए रोहित शर्मा की टीम में वापसी की मांग कर रहा था. लिए गए खराब फैसलों और कुछ बल्लेबाजों के प्रदर्शन को लेकर आलोचक लगातार निशाना साध रहे हैं, तो रोहित शर्मा की भारत लौटने की खबर क्रिकेटप्रेमियों के लिए निराशा की तरह है. साफ था कि रोहित के बल्ले पर अभी भी वनडे की मानसिकता का जंग लगा हुआ है. लेकिन पर्थ में हार के बाद रोहित को फिर से टीम में शामिल किए जाने की चर्चा के बीच खबर यह आ रही है कि रोहित शर्मा बीच सीरीज से ही भारत वापस लौट सकते हैं. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने अपनी तरफ से रोहित के भारत लौटने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार रोहित का भारत का लौटन पक्का है.


Source: NDTV December 18, 2018 06:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */