IND vs AUS: क्रिकेट के भगवान ने किया खुलासा, इस वजह से पर्थ में हारी टीम इंडियानई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 146 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया इस टेस्ट मैच में शुरू से ही पिछड़ी नजर आई हालांकि उसने बीच बीच में वापसी की लेकिन हर बार ऑस्ट्रेलिया किसी ना किसी तरह वापसी कर लेती।इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 326 रन बनाए। टीम इंडिया की हार के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी ऑस्ट्रेलिया के द्वारा पहली पारी में बनाए गए 300 से ज्यादा के स्कोर को टीम इंडिया की हार का कारण मान रहे हैं।टीम इंडिया की हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा कि ऑस्ट्रेलिया का 326 रन बनाना ही टीम के लिए भारी पड़ा। इसके बाद स्टार्क और कमिंस ने भारत को वापसी नहीं करने दी और नाथन लियोन ने एक बार फिर भारत के महत्वपूर्ण विकेट लिए।हार के बाद विराट ने क्या कहा ? विराट ने हार के बाद कहा कि बतौर टीम हम टुकड़ो में अच्छा खेले और ये हमारे लिए अच्छी बात है, यही चीज हम आगे आने वाले मैचों में अपनाएंगे। हालांकि कोहली ने ये भी माना कि ऑस्ट्रेलिया हमसे बेहतर क्रिकेट खेली और वो जीत के हकदार हैं। शायद हम 30-40 कम रनों का पीछा करना पसंद करते। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लंबे समय तक टिके रहे और बोर्ड पर रन लगाए।वहीं तेज गेंदबाजों के बारे में कोहली ने कहा कि हमारे तेज गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। कोहली ने कहा कि ये देखना अच्छा है कि हमारे गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, खासकर दूसरी पारी में उन्होंने जिस तरह गेंदबाजी की, वह काबिलेतारीफ है।क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंअन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Lakshya Sharma
Source: Dainik Jagran December 18, 2018 06:22 UTC