बिहार / तनाव के चलते बिगड़ी थी तेजप्रताप की तबीयत, इलाज के बाद रांची रवाना - News Summed Up

बिहार / तनाव के चलते बिगड़ी थी तेजप्रताप की तबीयत, इलाज के बाद रांची रवाना


डॉक्टर ने बताया कि तनाव के चलते तेजप्रताप का ब्लड प्रेशर बढ़ गया थाDainik Bhaskar Dec 18, 2018, 01:10 PM ISTजहानाबाद. राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की तबीयत सोमवार की रात करीब 10 बजे बिगड़ गई। वह पिता से मिलने रांची जा रहे थे। जहानाबाद में उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद साथ चल रहे लोगों ने उन्हें एक होटल में ठहराया। विधायक सुदय यादव ने तेजप्रताप की इलाज के लिए जहानाबाद सदर हॉस्पिटल से डॉक्टर को बुलाया गया।डॉक्टर ने तेजप्रताप के स्वास्थ्य की जांच की और जरूरी दवा दी। कुछ घंटों में तबीयत ठीक हुई तो वह रात में ही रांची के लिए रवाना हो गए। डॉक्टर ने बताया कि तनाव के चलते तेजप्रताप का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था।


Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 06:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */