IPL 2019 LIVE : आज होगी आईपीएल-12 के लिए 346 प्लेयर्स की नीलामी, किंग्स XI खरीद सकती है 15 खिलाड़ी - News Summed Up

IPL 2019 LIVE : आज होगी आईपीएल-12 के लिए 346 प्लेयर्स की नीलामी, किंग्स XI खरीद सकती है 15 खिलाड़ी


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019. के लिहाज से आज का दिन अहम है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2019) 2019 यानी टूर्नामेंट के 12वें संस्करण के लिए आज 346 खिलाड़ियों की नीलामी (IPL bidding) होगी। हालांकि, इनमें से ज्यादा से ज्यादा 70 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकते हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के पास सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को खरीदने का मौका है, जबकि सुपरकिंग्स सिर्फ दो ही खिलाड़ियों को खरीद पाएगी। के पास दो खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 8.4 करोड़ रुपए हैं। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब को 36.20 करोड़ रुपए में ही 15 खिलाड़ी खरीदने होंगे। नीलामी में रखे गए खिलाड़ियों को दो ग्रुप कैप्ड और अनकैप्ड र्स में बांटा गया है। 118 कैप्ड खिलाड़ियों को- दो करोड़, 1.5 करोड़, एक करोड़, 75 लाख और 50 लाख रुपए बेस प्राइस में रखा गया है। दो करोड़ रुपए बेस प्राइस में नौ खिलाड़ी हैं, वे सभी विदेशी हैं। 1.5 करोड़ रुपए बेस प्राइस में 10 खिलाड़ी हैं। अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 228 हैं। इन्हें तीन तरह- 40 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपए की बेस प्राइस में रखा गया है। DainikBhaskar.com आपको इस प्लेयर्स की नीलामी पर लाइव अपडेट्स दे रहा है।


Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 05:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */