वारदात / रात की ड्यूटी कर घर लौट रहा था रेल कर्मचारी, सिर की हड्‌डी तोड़ बैग और मोबाइल लूटा - News Summed Up

वारदात / रात की ड्यूटी कर घर लौट रहा था रेल कर्मचारी, सिर की हड्‌डी तोड़ बैग और मोबाइल लूटा


एडीसीपी सिटी-1 परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा- घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिसDainik Bhaskar Dec 18, 2018, 10:55 AM ISTजालंधर। जालंधर में मंगलवार सुबह एक लूट का मामला सामने आया है। वारदात का शिकार व्यक्ति रेलवे का कर्मचारी है और रात की ड्यूटी करनेे के बाद सुबह घर लौट रहा था। अचानक तेजधार हथियारों से हमला कर बदमाश उससे बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस घटना में उसके सिर की हड्‌डी टूट गई। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।घायल की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले मनोहर लाल के रूप में हुई है, जो यहां रेलवे में नौकरी करता है। वह सोमवार रात ड्यूटी पर था और इसके बाद मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म करने के बाद घर की तरफ लौट रहा था। रेलवे स्टेशन से सटे दोमोरिया पुल के पास ही हथियारबंद लुटेरों ने उसे घेर लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, उसके सिर पर वार कर दिया, जिसके चलते वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। पता चलने पर आसपास के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक हमले में मनोहर लाल के सिर की हड्‌डी में फ्रैक्चर आया है।पुलिस को दिए बयान में मनोहर लाल ने बताया कि जब वह ड्यूटी खत्म करके लौट रहा था तो उसके सिर पर तेजधार और भारी हथियार से हमला करके बदमाश उसके हाथ से बैग और मोबाइल फोन छीन ले गए। उसका कहना है कि बैग में कोई नकदी वगैरह तो नहीं थी, पर कुछ जरूरी दस्तावेज जरूर थे। दूसरी ओर इस बारे में एडीसीपी सिटी-1 परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि पुलिस ने घायल मनोहर लाल के बयान दर्ज कर आरोपियों की गंभीरता से तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 05:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */