ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा सौदा मंगलवार को आईसीई पर पिछले सत्र के मुकाबले 1.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 58.88 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था. वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का फरवरी डिलीवरी अनुबंध 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 49.56 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था.एंजेल ब्रोकिंग हाउस के ऊर्जा विशेषज्ञ अनुज गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि अमेरिका में कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी से लगातार तेल के भंडार में इजाफा हो रहा है जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है. उन्होंने कहा कि तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक द्वारा पिछले दिनों कच्चे तेल की आपूर्ति में कटौती करने के फैसले से कीमतों में इजाफा होने की संभावना कम है क्योंकि आपूर्ति के मुकाबले मांग कमजोर है.
Source: NDTV December 18, 2018 05:15 UTC