रणवीर कहते हैं कि मेरे अचीवमेंट का बहुत हिस्सा दरअसल दीपिका का है, क्योंकि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. रणवीर कहते हैं कि उन्होंने देखा था कि मैंने किस तरह से उस किरदार को जिया है. मुझे अच्छा लगता है कि इन दिनों वह कॉल करती हैं और मुझसे पूछती हैं कि तुम घर कब आ रहे हो, खाने में क्या खाओगे. रणवीर कहते हैं कि वह सारे यंगस्टर्स को कहना चाहेंगे कि शादी सेलिब्रेशन है और शादी जरूर करनी चाहिए. रणवीर अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के बारे में कहते हैं कि सिंबा क्वालिटी मसाला फिल्म है और उन्हें लगता है कि दर्शकों को यह फिल्म एंटरटेन करेंगी.
Source: Dainik Jagran December 18, 2018 05:11 UTC