IPL 2019: इतिहास रचने की दहलीज पर धौनी की चेन्नई, आठवीं बार फाइनल में पहुंची - News Summed Up

IPL 2019: इतिहास रचने की दहलीज पर धौनी की चेन्नई, आठवीं बार फाइनल में पहुंची


IPL 2019: इतिहास रचने की दहलीज पर धौनी की चेन्नई, आठवीं बार फाइनल में पहुंचीनई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 महेद्र सिंह धौनी की कप्तानी चेन्नई इस लीग में अब तक सुपर किंग्स साबित हुई है। क्वालीफायर दो में दिल्ली को हराकर ये टीम इस सीजन के फाइनल में पहुंच चुकी है। यानी चेन्नई के पास एक बार फिर से इस खिताब को अपने पास बनाए रखने का बेहतरीन मौका है। अगर इस बार भी चेन्नई ने आइपीएल का खिताब जीत लिया तो वो इस लीग में पहली बार चार बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। आइपीएल में चेन्नई और मुंबई ने अब तक तीन-तीन बार खिताब जीते हैं।आइपीएल में चेन्नई का सफर-आइपीएल में धौनी की टीम चेन्नई का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वर्ष 2008 से शुरू हुए इस लीग के बाद से अब तक इस टीम ने आठवीं बार फाइनल में जगह बना ली है। दो वर्ष तक चेन्नई की टीम पर बैन लगा हुआ था यानी दस सीजन में आठवीं बार फाइनल में पहुंचना साफ तौर पर दर्शाता है कि ये टीम कितनी अनुशासित क्रिकेट खेल रही है। धौनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम सफलता के सातवें आसमान पर है और इस टीम के पास चौथी बार खिताब जीतने का मौका भी है। वर्ष 2008 यानी आइपीएल के पहले ही सीजन में ये टीम रनर्स-अप रही थी। इसके बाद के सीजन में इसका सफर प्लेऑफ तक पहुंचा लेकिन तीसरे सीजन यानी वर्ष 2010 में चेन्नई ने खिताब अपने नाम कर ही लिया। वर्ष 2011 में फिर से लगातार इस टीम ने खिताब जीता। 2011 के बाद फिर इस टीम को चैंपियन बनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा और धौनी की कप्तानी में ये टीम वर्ष 2018 में तीसरी बार चैंपियन बन गई। आठ बार फाइनल तक पहुंचने वाली ये टीम तीन बार चैंपियन बनी जबकि चार बार रनर्स-अप रही। दस सीजन में आइपीएल में चेन्नई के सफर पर एक नजर-2008- रनर्स-अप2009- प्लेऑफ2010- चैंपियन2011- चैंपियन2012- रनर्स-अप2013- रनर्स-अप2014- प्लेऑफ2015- रनर्स-अप2018- चैंपियन2019*- फाइनल (चेन्नई का फाइनल मुकाबला मुंबई के साथ होगा)चेन्नई इन टीमों को हराकर बनी तीन बार चैंपियनधौनी की कप्तानी में चेन्नई ने पहली बार वर्ष 2010 में मुंबई को 22 रन से हराकर पहली बार आइपीएल ट्रॉफी जीती। इसके बाद अगले ही वर्ष 2011 में फाइनल में सीएसके ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को 58 रन से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। तीसरी बार चेन्नई ने खिताब दो वर्ष के बैन के बाद 2018 में वापसी करते हुए जीता। इस वर्ष अनुभवी चेन्नई की टीम ने हैदराबाद को फाइनल में आठ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।2019 में चेन्नई का प्रदर्शनइस सीजन में चेन्नई की टीम ने अब तक चैंपियन की तरह खेला है। लीग मुकाबलों में 14 में से नौ मैच जीतकर ये टीम 18 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही। हालांकि क्वालीफायर एक में चेन्नई को मुंबई के हाथों हार झेलनी पड़ी, लेकिन क्वालीफायर दो में दिल्ली के हराकर सीएसके ने फाइनल में जगह बना ली।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran May 10, 2019 17:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */