पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज - News Summed Up

पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज


जागरण संवाददाता, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलांजन राय के खिलाफ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पश्चिम बंगाल बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आयोग में पीडि़ता के परिजनों की ओर से शिकायत की गई थी। परिजनों की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि राज्य पुलिस इस मामले में कोई कदम नहीं उठा रही है।आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कदम उठाने को कहा है। पुलिस को भी पोक्सो एक्ट के तहत आरोपित प्रत्याशी को गिरफ्तार करने को कहा है। आयोग की चेयरपर्सन अनन्या चटर्जी चक्रवर्ती ने कहा कि यह वारदात गत 26 अप्रैल को दक्षिण 24 परगना जिले के फलता स्थित एक मकान में हुई थी। पीडि़ता भाजपा प्रत्याशी के पास उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायत करने गई थी। अगले दिन फलता थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीडि़ता की मेडिकल जांच भी हो चुकी है और बयान भी दर्ज किया जा चुका है, लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बीच राज्य चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि शिकायत मिली है। पुलिस से इस पर रिपोर्ट मांगी गई है। उसके बाद कानून के मुताबिक कदम उठाया जाएगा। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की साजिश है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjeev Tiwari


Source: Dainik Jagran May 10, 2019 17:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */