रिपोर्ट / फैनी से डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित हुए, 5 लाख घरों को नुकसान पहुंचा - News Summed Up

रिपोर्ट / फैनी से डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित हुए, 5 लाख घरों को नुकसान पहुंचा


ओडिशा में 3 मई को आए चक्रवात फैनी से डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित हुए जबकि 5 लाख घरों को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को यह जानकारी स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने रिपोर्ट के जरिए दी। इसके मुताबिक, फैनी से 159 ब्लॉक, 16 हजार 659 गांव और 1 करोड़ 50 लाख 94 हजार 321 लोग प्रभावित हुए। 14 जिलों के 5 लाख 8 हजार 467 घरों को नुकसान पहुंचा, जबकि 41 लोगों की मौत हुई, जिनमें 21 पुरी से थे।पुरी और खुर्दा जिले को ज्यादा नुकसान हुआ। पीड़ित परिवारों को 50 किलो चावल के साथ 2 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। कटक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिले में भी कुछ नुकसान हुआ। यहां लोगों को 500 रुपए और महीनेभर का राशन दिया गया।प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के लिए 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के लिए 50 हजार रुपए मुआवजा तय किया गया। मुख्यमंत्री पैकेज से पूरी तरह से नष्ट हो चुके घरों का पुनर्निमाण होगा। कृषि और फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा मिलेगा।रिपोर्ट के अनुसार, पूरी तरह से नष्ट हुए मकान के लिए 95,100 रुपए, आंशिक रूप से नष्ट हुए मकान के लिए 5,200 रुपए और छुट-पुट नुकसान के लिए 3,200 रुपए मुआवजे के तौर पर तय किए गए।रिपोर्ट के मुताबिक, 14 लाख 70 हजार197 लोगों को हटाया गया। 24 हजार 889 पर्यटकों को पुरी, गंजम, कटक और बालासोर जिले से सुरक्षित निकाला गया।


Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 17:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */