New Zealand Vs India: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला टी-20 (Ind Vs NZ 1st T20) मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क (Eden Park) में खेला गया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन का विशाल लक्ष्य रखा. मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बाउंड्री पर हैरतअंगेज कैच पकड़ा और सभी को हैरान कर दिया. उनका पैर बाउंड्री के बाहर जा रहा था, उन्होंने हवा में बॉल उछाली और अंदर आकर फिर पकड़ लिया. जसप्रीत बुमराह (31 रन देकर एक विकेट) को छोड़कर भारत के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए.
Source: NDTV January 24, 2020 10:41 UTC