इंदौर में धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शन कर रहे सुमित्रा महाजन समेत कई बीजेपी नेता हिरासत में - News Summed Up

इंदौर में धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शन कर रहे सुमित्रा महाजन समेत कई बीजेपी नेता हिरासत में


मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शन कर रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन समेत कई बीजेपी नेताओं को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार होने वालों में बीजेपी नेताओं में एमपी बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह भी हैं. इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर बीजेपी प्रदर्शन कर रही थी, इसी दौरान पुलिस ने बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया. बता दें कि प्रदेश में माफिया के ख़िलाफ़ मुहिम के नाम पर सरकार बीजेपी नेताओं पर दुर्भावनावश कार्रवाई का आरोप लगा रही है. सरकार के वादाखिलाफी पर भी बीजेपी का प्रदर्शन लगातार जारी है.


Source: NDTV January 24, 2020 10:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */