ICC World Cup 2019 IND vs NZ: रद हो सकता है भारत-न्यूजीलैंड मैच, नॉटिंघम में हो रही है लगातार बारिश - News Summed Up

ICC World Cup 2019 IND vs NZ: रद हो सकता है भारत-न्यूजीलैंड मैच, नॉटिंघम में हो रही है लगातार बारिश


ICC World Cup 2019 IND vs NZ: रद हो सकता है भारत-न्यूजीलैंड मैच, नॉटिंघम में हो रही है लगातार बारिशनॉटिंघम, अभिषेक त्रिपाठी। ICC World Cup 2019 India vs New Zealand: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 18वें मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से गुरुवार को होना है। यह मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं। ऐसे में जब दोनों टीमें आमने- सामने होंगी तो मुकाबला दिलचस्प होगा, लेकिन अगर मौसम का मिजाज देखा जाए तो मैच रद भी हो सकता है।क्या बारिश मैच में डालेगी खललगुरुवार को नॉटिंघम में भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाला विश्व कप का मुकाबला रद हो सकता है। लगातार दो दिन से यहां बारिश हो रही है। आज दोनों टीमों का अभ्यास होना था लेकिन उसके भी रद होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अगले दो दिन बहुत तेज बारिश हो सकती है।कैसा रहा है भारत-न्यूजीलैंड का अब तक का सफरदोनों ही टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं। भारत ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से जबकि दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात दी। वहीं न्यूजीलैंड टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश को कड़े मुकाबले में दो विकेट से मात दी, वहीं तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया।पत्नी हेजल का खुलासा, 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले किट मिलने पर खूब रोए थे युवराजगुरुवार के बाद टीम इंडिया को 16 जून यानी रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है। जबकि न्यूजीलैंड को 19 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पांचवां मैच खेलना होगा।इसके अलावा आप वर्ल्ड कप से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ruhee Parvez


Source: Dainik Jagran June 11, 2019 07:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */