Dainik Bhaskar Jun 11, 2019, 04:30 PM ISTएक और पोस्टर में ममता पर विजयवर्गीय गदे से प्रहार करते दिखेइंदौर. मंगलवार को भाजपा की किसान आक्रोश रैली में ममता बनर्जी के विवादित पोस्टर भी नजर आए। स्वागत मंच पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक पोस्टर लगा था। इसमें उन्हें चीते को गोद में उठाए दिखाया गया। चीते के चेहरे की जगह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चेहरा था। पुलिस की आपत्ति के बाद पोस्टर में लगे ममता बनर्जी के चेहरे को ढांका गया।लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा को 18 सीट पर विजय मिली है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल का प्रभार कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा था। चुनाव परिणाम के बाद मंगलवार को कैलाश पहली बार इंदौर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए रैली का आयोजन किया गया। इसे किसान आक्रोश रैली नाम दिया गया।विजयवर्गीय के स्वागत के लिए बंबई बाजार के पास बनाए गए मंच पर लगे पोस्टर पर पुलिस ने ऐतराज जताया। इसके बाद इसे ढंक दिया गया। एक और पोस्टर में ममता पर विजयवर्गीय गदे से प्रहार करते नजर आ रहे हैं। भाजपा की किसान आक्रोश रैली राजमोहल्ला स्थित भगतसिंह प्रतिमा से प्रारंभ हुई, जो मालगंज, नर्सिंह बाजार, बंबई बाजार, गुरुद्वारा चौराहा, हरसिद्धि होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंची।बंगाल में बम-पिस्तौल की सरकार: विजयवर्गीयविजयवर्गीय ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान बंगाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में बम-पिस्तौल वालों की सरकार चल रही है। एनआईए यदि वहां जांच करे तो टीएमसी नेताओं के यहां हथियारों का जखीरा बरामद हो सकता है।
Source: Dainik Bhaskar June 11, 2019 07:11 UTC