ICC World Cup 2019 Bangladesh vs Sri Lanka Live Streaming Online: जानें- कब और कहां देखें ये मैच - News Summed Up

ICC World Cup 2019 Bangladesh vs Sri Lanka Live Streaming Online: जानें- कब और कहां देखें ये मैच


ICC World Cup 2019 Bangladesh vs Sri Lanka Live Streaming Online: जानें- कब और कहां देखें ये मैचनई दिल्‍ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019 : इंग्‍लैंड और वेल्‍स में चल रहे वर्ल्ड कप में बांग्‍लादेश और श्रीलंका के बीच मंगलवार यानी 11 जून को मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला ब्रिस्‍टल के ब्रिस्‍टल काउंटी ग्राउंड पर होगा। श्रीलंका का यह चौथा मैच होगा। वह अभी तक खेले गए तीन मैचों में से एक जीत और एक हार के साथ प्‍वांट्स टेबल में 3 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। श्रीलंका का एक मैच मौसम की बेरुखी से रद्द हो गया था। वहीं, बांग्‍लादेश तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ 2 अंक पाकर आठवें स्‍थान पर हैं। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह पहला मुकाबला बेहद दिलचस्‍प होगा। आइए जानते हैं आप कब और कहां इस मैच की पल-पल की अपडेट पा सकते हैं।कब खेला जाएगा Bangladesh vs Sri Lanka का मैच: इंग्‍लैंड और वेल्‍स में चल रहे वर्ल्‍ड कप का यह 12वें संस्‍करण है। इस वर्ल्‍ड कप का 16 वां मैच Bangladesh vs Sri Lanka के बीच 11 जून मंगलवार को खेला जाएगा।कहां खेला जाएगा विश्व कप 2019 का Bangladesh vs Sri Lankaका यह मैच: श्रीलंका और बांग्‍लादेश की टीमें प्‍वाइंट्स टैली में अन्‍य टीमों से काफी पीछे हैं ऐसे में दोनों टीम यह मैच जीतना चाहेंगी। दोनों टीमों के खिलाडि़यों के बीच यह रोचक मुकाबला ब्रिस्‍टल के ब्रिस्‍टल काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा।टीवी पर कितने बजे शुरू होगा लाइव प्रसारण: Bangladesh vs Sri Lanka के बीच होने वाला यह मैच वर्ल्‍ड कप का 16वां मैच होगा। आयोजन स्‍थल इंग्‍लैंड और वेल्‍स के समयानुसार मैच का शुभारंभ सुबह 10 बजे टॉस से हो जाएगा। पहला ओवर सुबह 10:30 बजे डाला जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मैच का टीवी पर लाइव प्रसारण दोपहर के 2:30 बजे से होगा। मैच शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी।Bangladesh vs Sri Lanka कहां देख सकते हैं मैच: दोनों देशों के बीच होने वाले इस रोमांचक मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है। वहीं, डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का प्रसारण भी किया जाएगा। दर्शक यहां पर भी मैच का लुत्‍फ उठा सकते हैं।Bangladesh vs Sri Lanka कहां देखें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग : वर्ल्‍ड कप 2019 में खेले जा रहे इस मैच को भारतीय फैंस Hotstar (हॉटस्‍टार) पर देख सकते हैं। यहां पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में कमेंट्री भी सुनी जा सकती है।शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Rizwan Mohammad


Source: Dainik Jagran June 11, 2019 00:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */