Hindi NewsLocalBiharCSK Vs RR: Vaibhav Suryas Debut Century & 2 3k Runs Statement In IPL 2026IPL 2026; 15 गेंदों पर वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी: छक्के के साथ अर्धशतक; फास्टेस्ट 50 में 5वें नंबर पर पहुंचे; 52 रन बनाकर आउटपटना 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकIPL 2026 में आज तीसरा मुकाबला मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स(RR) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई ने राजस्थान को 128 रनों का लक्ष्य दिया है।राजस्थान की इनिंग के दौरान वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे और आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया। वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में फिफ्टी पूरी कर ली।उन्होंने नूर अहमद के खिलाफ लगातार 2 छक्के लगाए और महज 15 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। इस अर्धशतक के साथ ही वैभव फास्टेस्ट 50 में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं।7वें ओवर दूसरी बॉल पर वैभव सूर्यवंशी ने कट शॉट खेला, लेकिन एक्स्ट्रा कवर्स पोजिशन पर सरफराज खान के हाथों कैच हो गए। वैभव ने 18 गेंद पर 52 रन बनाए। उनकी पारी में 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे।वैभव IPL में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयरवैभव ने बेहद कम उम्र में IPL डेब्यू कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 20 गेंदों पर 34 रन की तूफानी पारी खेली थी। पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था।IPL में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। अपने दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राशिद खान को छक्का लगाकर उन्होंने शतक पूरा किया। वैभव ने 35 गेंदों पर 101 रन बनाए थे।वैभव से पहले क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो आज तक का सबसे तेज शतक है।इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बने। उनके बाद यूसुफ पठान का नंबर आता है जिन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 बॉल पर शतक लगाया था।1.10 करोड़ में खरीदे गए, टीम ने किया रिटेनपिछले सीजन के IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है।‘2-3 हजार रन बना दूंगा’ वाले जवाब से छाएBCCI ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा कि यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा।बीते दिनों जब IPL को लेकर एक रिपोर्टर ने वैभव से पूछा था कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इसके जवाब में वैभव ने कहा, "ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।" वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे।वैभव बोले- टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूंवैभव ने आगे कहा, “मैंने रनों का कोई खास टारगेट नहीं रखा है। मैं खेल की प्रॉसिस का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारा टारगेट बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है।”.
Source: Dainik Bhaskar March 30, 2026 19:27 UTC