Geo-Scientists Achieve Milestone - News Summed Up

Geo-Scientists Achieve Milestone


बांध के भीतर बनाई जा रही डायवर्जन टनल-2 की 600 मीटर लंबी खुदाई सफलतापूर्वक पूरी।उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित जमरानी बहुद्देशीय परियोजना में बड़ी कामयाबी मिली है। बांध के भीतर बनाई जा रही डायवर्जन टनल-2 की 600 मीटर लंबी खुदाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। कठिन भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद तय मानकों और सुरक्षा निर्देशों का पा. परियोजना के तहत 8.10 मीटर व्यास वाली डायवर्जन टनल-2 की खुदाई फरवरी 2025 में शुरू हुई थी। भू-वैज्ञानिक चुनौतियों के बीच काम करना आसान नहीं था, लेकिन इंजीनियरों और श्रमिकों की टीम ने समन्वय के साथ काम करते हुए टनल को आर-पार कर दिया। टनल खुदाई पूरी होने के बाद अब परियोजना के अगले चरण लाइनिंग और अन्य संरचनात्मक कार्य का रास्ता साफ हो गया है। ये कार्य फिलहाल तेज गति से जारी हैं, जिससे पूरी परियोजना को समय पर पूरा करने की उम्मीद बढ़ गई है।सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए रिकॉर्ड समय में काम पूरा हुआ।विकास, सिंचाई और जल प्रबंधन को मिलेगा बलजमरानी परियोजना की इस उपलब्धि से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। साथ ही सिंचाई और जल प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।इस उपलब्धि का श्रेय परियोजना अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के संयुक्त प्रयासों को दिया जा रहा है। मौके पर महाप्रबंधक एम. खरे, उप महाप्रबंधक बी.बी. पांडे और ललित बिष्ट, परियोजना प्रबंधक अजय पंत, योगेश काण्डपाल, उमेश अग्रवाल सहित अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और PIU जमरानी साइट के कर्मचारी मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar March 30, 2026 19:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */