Hisar News: मुकलान में डीसी के दरबार में 92 लोगों की सुनीं समस्याएं - News Summed Up

Hisar News: मुकलान में डीसी के दरबार में 92 लोगों की सुनीं समस्याएं


विज्ञापनविज्ञापनडीसी महेंद्र पाल ने कहा कि हरियाणा सरकार जनसेवा के प्रति समर्पित है और प्रशासन गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखें और उनके समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हर सोमवार और गुरुवार को समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जहां किसी भी विभाग से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।उपायुक्त ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और खेल व शिक्षा में अपनी भागीदारी बढ़ाएं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यदि गांव में नशे की किसी सामग्री के विक्रय की सूचना मिले, तो वह तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि ठोस कार्रवाई की जा सके। डीसी ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और ग्रामीणों को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र जैसी योजनाओं से लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मित्तल, सीटीएम हरिराम, डीडीपीओ नरेंद्र, सरपंच वेदवंती जाखड़, डीआईओ दीपक भारद्वाज, ज़िला आयुष अधिकारी धर्मपाल पूनिया और एक्सईएन जतिन खुराना सहित विभागीय अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।


Source: NDTV March 30, 2026 19:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */