Horoscope Today, आज का राशिफल 21 अगस्त दिन शुक्रवार को आज चंद्रमा का प्रवेश कन्या राशि में हुआ है। राशिचक्र की छठवीं राशि में संचार करता हुआ चंद्रमा मेष और मकर राशि वालों के लिए शुभ फलदायी है। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा जानिए क्या कहती है ज्योतिषीय गणनाः-लोगों की मदद करने पर समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ भी हो सकता है। धर्म-आध्यात्म के मामले में आप कुछ खर्च कर सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ संबंध में सुधार आएगा, जिससे पारिवारिक कार्यों में आपका बोझ कम होगा। प्रेम जीवन में कुछ नयापन आपको सरप्राइज कर सकता है। सांयकाल के समय आप किसी धार्मिक समारोह में भी जा सकते हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
Source: Navbharat Times August 20, 2020 22:03 UTC