Horoscope Today आज का राशिफल 20 अगस्त दिन गुरुवार, को गुरु और शुक्र की नजर एक-दूसरे पर रहेगी। दूसरी ओर चंद्रमा सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनाए बैठा है। सितारों की इस स्थिति का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा, आइए देखे।मेष राशि का स्वामी मंगल आज अपनी राशि में ही संचार कर रहा है। ऐसे में आपका आज का दिन किसी विशेष व्यवस्था को निपटाने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज कार्यक्षेत्र में काफी कुछ बदलाव ला सकता है। किसी नए कार्य को शुरू करने में पूरी सावधानी बरतें। जिससे आपके आत्मसम्मान को कोई ठेस ना पहुंचे। कुल मिलाकर आज संघर्ष के बाद ही सफलता मिलने का योग है। भाग्य स्कोर : 80 प्रतिशत है।
Source: Navbharat Times August 19, 2020 22:07 UTC