आजीविका: आज मानसिक तनाव आपकी वाणी में कठोरता आपके व्यावसायिक क्षेत्र के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है। शांत मन से अपनी परिस्थितियों का विश्लेषण लाभदायक होगा। सहकर्मियों के साथ अपने व्यवहार का विशेष ध्यान बने रखें अन्यथा आपकी छवि को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि के व्यापार से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों को कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है।पारिवारिक जीवन: आपका माता के साथ कुछ मतभेद होने की वजह से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है, पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है, आपके क्रोध में वृद्धि होगी। पिता का मार्गदर्शन तथा सहयोग आपके साथ बना हुआ है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम जीवन में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश सफल रहेगी।आर्थिक स्थिति: खुद का मकान लेने की दिशा में किये गए निवेश लाभप्रद होंगे। किसी भी प्रकार के जोख़िम से बचें। दस्तावेज़ों का विशेष ध्यान रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।स्वास्थ्य: मानसिक तनाव आपके निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करेगा। क्रोध में कोई भी निर्णय कष्टप्रद होगा।उपाय: सूर्यदेव को जल में हल्दी मिलाकर अर्पित करें, दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें।– ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times August 19, 2020 21:56 UTC