तुला राशिफल 20 अगस्त : भाग्य आपके साथ है समस्‍याएं दूर होंगी - News Summed Up

तुला राशिफल 20 अगस्त : भाग्य आपके साथ है समस्‍याएं दूर होंगी


आजीविका: तुला राशि के जातकों हेतु आज के दिन व्यापारिक लाभ की स्थितियां प्रबल है, समय आपके लिए अत्यंत शुभ बना हुआ है। योजनाबद्ध तरीके से किये गए सभी कार्य उत्तम सफलता को प्राप्त होंगे, भाग्य आपके साथ है समस्याएं दूर होंगी। राजनीति से संबंध‍ित जातकों के प्रभाव क्षेत्र का विकास होगा। नयी कार्यों की रूपरेखा बनायेंगें। छात्रों की इच्छापूर्ति होगी, आपकी अथक मेहनत का सुखद परिणाम लेकर आएंगे।पारिवारिक जीवन: पैतृक व्यवसाय में पिता से प्राप्त मार्गदर्शन लाभप्रद होगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से मन हर्षित होगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, भविष्य की योजनाओ पर चर्चा होगी। प्रेम संबंधों में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा संबंधों में कटुता आएगी।आर्थिक स्थिति : वकील तथा संगीतज्ञ के रूप में कार्य कर रहे जातकों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम बनी हुई है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। अनावश्यक खर्चे काम करने से लाभ होगा।स्‍वास्‍थ्‍य: स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा, मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। दैनिक दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है।उपाय: यदि संभव हो तो गाय को केला खिलाएं। गरीबों की सहायता करें, आपके भाग्य में वृद्धि होगी।– ज्‍योतिषशास्‍त्री श‍िवेंद्र आर्या


Source: Navbharat Times August 19, 2020 21:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */