Dainik Bhaskar May 10, 2019, 06:11 PM ISTचंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर का वीडियो हो रहा वायरलइसमें वह बंसल को कह रही हैं कि चुनाव पीआर कंपनी के दम पर नहीं जीता जातायह भी बोलीं कि 23 मई को वह और भाजपा बड़े अंतर के साथ जीतेंगेचंडीगढ़ (आरती एम अग्निहोत्री) चुनाव करीब आते ही राजनीजिक पार्टियों के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और खिल्ली उड़ाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। एक ऐसा ही मजाक किरण खेर का पवन बंसल और उनकी पीआर टीम ने यह कहकर उड़ाया कि उनकी रैलियों में भीड़ नहीं आती, सिर्फ खाली कुर्सियां होती हैं। दूसरी ओर किरण खेर ने बंसल की इस बात को बेहद गंभीरता से लेते हुए एक वीडियो जारी किया है जो काफी वायरल हो रहा है।वीडियो में किरण खेर साफतौर से यह कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने जितना काम किया, बंसल ने अपने 15 साल में नहीं किया। मेरे पांच साल बनाम बंसल के 15 साल, बंसल द्वारा करवाया गया एक भी काम किसी को याद नहीं होगा। किरण खेर ने बंसल से कहा कि अापको शर्म आनी चाहिए झूठी अफवाहें फैलाने के लिए।मैं जिस रैली में जल्दी पहुंच गई वहां की खाली कुर्सियां दिखाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसके बाद किरण वीडियो मे उसी रैली की वह तस्वीर दिखाती हैं जिसमें कुर्सियां भरी हैं। इसके बाद खेर ने बंसल से कहा, आ जाओ जमीन पर मैं भी आती हूं बिना किसी को साथ लिए। देखते हैं किसके साथ कितनी भीड़ खड़ी होती है।किरण ने आगे कहा कि ये चुनाव कांग्रेस पार्टी लड़ रही है या पीअार कंपनी लड़वा रही है? बंसल से बोलीं कि आप बहुत पैसे वाले हैं, बड़ी-बड़ी पीआर कंपनी हायर कर सकते हैं। पर मैं आपको बता दूं कि चुनाव पीआर नहीं काम के बल पर जीता जाता है। इलेक्शन चंडीगढ़ का मैं जीत रही हूं क्योंकि मैंने काम किया है। आप तो गायब रहे हैं दिल्ली में। इसके बाद बोलीं, 23 मई तो मैं और भाजपा बड़े अंतर के साथ जीतेंगे।
Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 10:55 UTC