मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला आया सामने, जानिए इसके लक्षण - News Summed Up

मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला आया सामने, जानिए इसके लक्षण


सिंगापुर में दुर्लभ वायरस मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आयासिंगापुर में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का अब तक का पहला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक नाइजीरियाई व्यक्ति इस बीमारी को लेकर आया जो एक शादी में बुशमीट खाकर इस दुर्लभ वायरस के संपर्क में आया. गौरतलब है कि उष्णकटिबंधीय जंगलों में भोजन के तौर पर खाए जाने वाले गैर पालतू स्तनधारियों, सरीसृपों, उभयचरों और पक्षियों के मांस को बुशमीट कहते हैं. मध्य और पश्चिमी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में महामारी का रूप ले चुके मंकीपॉक्स के मनुष्यों में मिलने वाले लक्षणों में आघात, बुखार, मांसपेशियों में दर्द और ठंड लगना शामिल है. शहर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जो व्यक्ति यह वायरस लेकर आया वह 28 अप्रैल को सिंगापुर पहुंचा था.


Source: NDTV May 10, 2019 10:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */