Somalia Air Strike: US का दावा हवाई हमले से ISIS के 13 आतंकी ढेर - News Summed Up

Somalia Air Strike: US का दावा हवाई हमले से ISIS के 13 आतंकी ढेर


नई दिल्ली, पीटीआई। अमेरिका ने अफ्रीका के सोमालिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के 13 संदिग्ध सदस्यों को मारने का दावा किया है। अमेरिकी सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि सोमालिया में हवाई हमला (Air Strike) किया गया था, जिसमें 13 आंतकी ढेर हो गए। इससे पहले गॉलिस पर्वत पर भी स्ट्राइक की गई थी, जहां 3 आतंकी मारे गए थे। सेना ने बयान में यह भी कहा कि इस हमले में किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।इस्लामिक स्टेट मुख्य रुप से सोमालिया के पुंटलैंड में सक्रिय रहा है। यहां उसकी उपस्थिति अल-कायदा (Al-Qaeda) से जुड़े आतंकी संगठन शबाब की तुलना में काफी कम है। सोमालिया में शबाब समूह काफी सक्रिय है। आईएस यहां यमन से आने वाले हथियारों के लिए प्रशिक्षण शिविर और डिपो स्थापित कर रहा है।सोमालिया का सबसे ताकतवर आतंकी समूह शबाब है जो 2012 में आधिकारिक तौर पर अलकायदा में शामिल हो गया था। अर्ध-स्वायत्त पुंटलैंड में मौजूद इस आईएस ग्रुप का नेतृत्व अब्दुलकादिर मुमिन द्वारा किया जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 2016 में मुमिन को अंतराष्ट्रीय आंतवाकदियों की सूची में ड़ाल दिया था। वहीं अफ्रीका कमांड ने बताया कि आईएस के दूसरे कमांडर अब्दुलहकीम ढुकुब 14 अप्रैल को मार गिराया गया था। अब्दुलहकीम की पहचान सोमालिया में इस्लामिक स्टेट के उपनेता के तौर पर हुई थी। वह समूह के हमले की योजना और दैनिक कार्यों के प्रभारी थे।डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद से सोमालिया में हवाई हमलों का अभियान तीव्र कर दिया है। उन्होंने कहा कि “बीते दो वर्षों में उन्होंने 800 से अधिक चरमपंथियों की हत्या की है।”लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Neel Rajput


Source: Dainik Jagran May 10, 2019 10:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */