Hathras : युवक ने फांसी लगाई, इलाज के बाद भी नहीं बची जान - News Summed Up

Hathras : युवक ने फांसी लगाई, इलाज के बाद भी नहीं बची जान


भास्कर ब्यूरोHathras : मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव शीतला में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय कलुआ के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को उसने नशे की हालत में अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया।कुछ दिनों तक इलाज के बाद उसकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ, जिसके बाद परिजन उसे वापस गांव ले आए। लेकिन मंगलवार देर रात अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar April 08, 2026 20:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */