Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को जीएसटी कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया, जिसमें उनके सामने कार्यालय में कई अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति का मामला आया। बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे कार्यालय पहुंचीं मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। इस दौरान वे अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त कीं।निरीक्षण के समय अनेक अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे, जिससे मुख्यमंत्री का गुस्सा फूटा। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए और तुरंत ही पूरे कार्यालय की विस्तृत उपस्थिति रिपोर्ट तलब कर ली। सूत्रों के अनुसार, अनुपस्थित अधिकारियों की सूची प्राप्त होते ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कार्यालय में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और स्वच्छता का भी जायजा लिया।सीएम के आधिकारिक एक्स अकाउंट से जारी पोस्ट में कहा गया, “आज ITO स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। कार्यालय में समयबद्धता, स्वच्छता और व्यवस्थित कार्यसंस्कृति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।”उन्होंने कहा कि, “लापरवाही, देरी या अनावश्यक जटिलता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापार दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हर प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुगम हो, ताकि व्यापारी बिना किसी बाधा के अपने कार्य को संपन्न कर सकें। दिल्ली सरकार हर विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए, जनता और व्यापारियों को सहज, सरल और विश्वसनीय व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”मुख्यमंत्री ने यह निरीक्षण इस बात को लेकर किया कि कार्यालयों में उपस्थित कर्मचारियों की संख्या और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समय की पाबंदी और अनुशासन का कड़ाई से पालन किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि विभागीय कार्यों में कोई लापरवाही या अनावश्यक देरी न हो।प्रशासनिक सतर्कता और जवाबदेही का संदेशयह निरीक्षण दिल्ली सरकार की तरफ से विभागीय जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करने का प्रयास माना जा रहा है। मुख्यमंत्री का यह कदम यह संकेत देता है कि सरकार विभागों में कार्यशैली में सुधार लाने और लापरवाही को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।यह भी पढ़े : ‘तुम मेरी मार्कशीट जला सकते हो’, राहुल गांधी से हिमंता बिस्वा सरमा ने क्यों ऐसा कहा था?
Source: Dainik Bhaskar April 08, 2026 20:36 UTC