Haryana Petrol Diesel Crisis - News Summed Up

Haryana Petrol Diesel Crisis


Hindi NewsLocalHaryanaHisarHaryana Petrol Diesel Crisis | CM Assures Sufficient Stockगैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगी युवती बेहोश: पर्ची के लिए 4 घंटे से कतार में खड़े थे बाप-बेटी; नारनौल में बीच सड़क सिलेंडर रख जाम लगायाहिसार 2 दिन पहलेकॉपी लिंकफतेहाबाद के टोहाना में गैस सिलेंडर की पर्ची के लिए लाइन में लगी युवती बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। नारनौल में लोगों ने रोड पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया।हरियाणा के नारनौल में गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बीच रास्ते ही सिलेंडर की लाइन लगा दी। इस दौरान काफी देर तक दोनों ओर ट्रैफिक रुका रहा। इससे पहले सुबह कुरुक्षेत्र में भी लोगों ने सिलेंडर न मिलने से अंबाला रोड जाम कर दी।इसके अलावा फतेहाबाद जिले के टोहाना के दमकोरा रोड स्थित मुकुल गैस एजेंसी में सिलेंडर की पर्ची लेने के लिए लाइन में खड़ी एक युवती प्रीति बेहोश हो गई। प्रीति अपने पिता सुरेश के साथ चार घंटे से लाइन में खड़ी थी। तेज धूप और गर्मी के कारण प्रीति को चक्कर आ गया और वह वहीं गिर पड़ी। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।उधर, पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि एडवांस पेमेंट के बाद भी तेल कंपनियां 2-3 दिन बाद स्टॉक भिजवा रही है, जिससे फ्यूल पंप ड्राई हो गए हैं। सप्लाई चेन डिले होने के बाद कस्टमर भी बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। संचालकों का कहना है कि लोग पैनिक होकर गाड़ियों की टंकी फुल करा रहे हैं। कुछ कस्टमर बड़े ड्रम और पानी के टैंक में डीजल भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं।कुरुक्षेत्र में सिलेंडर न मिलने पर लोग अंबाला रोड पर ही बैठ गए।पढ़िए किन जगहों पर हंगामा हुआ…3-4 दिन से लाइन में लगेनारनौल के निजामपुर में गैस एजेंसी के पास शनिवार को उपभोक्ताओं ने सिलेंडर न मिलने पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर डॉयल 112 की गाड़ी मौके पर पंहुची। पुलिस के सिलेंडर दिलाने के आश्वासन के बाद लोगों को जाम खोला। लोगों का कहना है कि लगातार 3-4 दिन लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है।अंबाला रोड जाम कियाकुरुक्षेत्र के पिहोवा में गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं ने अंबाला रोड पर जाम लगा दिया। थाना सिटी पिहोवा SHO सुनील वत्स ने बताया कि गैंस संचालक ने शनिवार शाम तक गैस सिलेंडर आने की संभावना जताई और कल सिलेंडर देने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।हिसार में फ्यूल मशीन पर लगा ‘पेट्रोल नहीं है’ का पोस्टर। (फाइल)अब पढ़िए, पेट्रोल-डीजल के स्टॉक पर सीएम क्या बोले…पेट्रोल-डीजल का दिन का स्टॉक: शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में PM नरेंद्र मोदी ने राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि टर्मिनलों पर पेट्रोल-डीजल का 7 दिन का भंडार है। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है।शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में PM नरेंद्र मोदी ने राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि टर्मिनलों पर पेट्रोल-डीजल का 7 दिन का भंडार है। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। सिलेंडरों का 5 दिन का स्टॉक: घरेलू एलपीजी की स्थिति के बारे में सीएम ने बताया कि प्रदेश में रोजाना करीब 2 लाख सिलेंडर मिल रहे हैं, जिसमें से 1 लाख 90 हजार सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही बॉटलिंग प्लांट्स पर 5 दिन का स्टॉक बचा है।घरेलू एलपीजी की स्थिति के बारे में सीएम ने बताया कि प्रदेश में रोजाना करीब 2 लाख सिलेंडर मिल रहे हैं, जिसमें से 1 लाख 90 हजार सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही बॉटलिंग प्लांट्स पर 5 दिन का स्टॉक बचा है। पीएनजी कनेक्शन बढ़ाएंगे: सीएम ने ब्रीफ करते हुए आगे कहा कि प्रदेश में इस समय 1 लाख 73 हजार 38 कमर्शियल सिलेंडरों का स्टॉक भी उपलब्ध है। प्रदेश में 3 लाख 32 हजार कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। घरेलू कनेक्शन की संख्या भी आने वाले 3 माह में दोगुनी की जाएगी।सिरसा में सांगवान चौक स्थित पेट्रोल पंप पर लगाए गए बैरियर।पंप संचालकों ने ये मांग की…इमरजेंसी सेवाओं पर भी खतरा: पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि कई बार एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए भी ईंधन उपलब्ध नहीं रह पाता। मैनेजमेंट में गड़बड़ी के कारण सप्लाई में दिक्कत हो रही है।पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि कई बार एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए भी ईंधन उपलब्ध नहीं रह पाता। मैनेजमेंट में गड़बड़ी के कारण सप्लाई में दिक्कत हो रही है। मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाए: पेट्रोल पंप संचालकों ने प्रशासन से मांग की, प्रभावी मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाए। जिससे हर पंप पर स्टॉक की स्थिति पर नजर रखी जा सके।----------------यह खबर भी पढ़ें…हिसार में 'पेट्रोल नहीं' का नोटिस, बल्लभगढ़ में तेल खत्म: जींद में सड़क जाम, खाली सिलेंडरों की कतार लगाई, सिरसा में पेट्रोल पंप पर लगाए बैरियरअमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर घरेलू गैस (LPG) के साथ अब पेट्रोल-डीजल पर भी पड़ने लगा है। हिसार, भिवानी, बल्लभगढ़ और जींद समेत हरियाणा के कई पेट्रोल पंपों पर आज भी भीड़ लगी रही। (पूरी खबर पढ़ें).


Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 16:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */