J&K Weather: जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की दस्तक, किसानों और यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी - News Summed Up

J&K Weather: जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की दस्तक, किसानों और यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी


जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। शनिवार को दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 28 से 30 मार्च की रात के दौरान उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। रात के दौरान उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।शनिवार को तापमान में भी सामान्य से हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जम्मू में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बनिहाल में अधिकतम 23.5 और न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में अधिकतम 21.2 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस, कटड़ा में अधिकतम 28.0 और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में अधिकतम 24.0 और न्यूनतम 7.0 सेल्सियस तथा कठुआ में अधिकतम 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर संभाग में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।


Source: Dainik Jagran March 29, 2026 15:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */