बहुत से फेसबुक और ट्विटर यूजर्स राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) 2020 के गणनाकारों के लिए तैयार किए गए दिशा-निर्देशों के मैनुअल का एक पन्ना शेयर कर रहे हैं। इसके साथ यह दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने मुस्लिमों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहारों को सूची से बाहर कर दिया है जबकि अन्य धर्मों के त्योहारों को सूची में जगह दी गई है।ट्विटर हैंडल ‘@CitizenKamran‘ ने इस पन्ने की कॉपी शेयर करते हुए लिखा, ‘यह NPR 2020 मैनुअल का 39वां पन्ना है। इसमें ईद या बकरीद या मिलाद-ए-नबी या किसी भी मुस्लिम त्योहार का ज़िक्र नहीं है। यह स्पष्ट संकेत देता है कि NPR का नतीजा क्या होगा। करोड़ों मुस्लिमों को नागरिकता से वंचित करना।’This is Page 39 of the #NPR 2020 manual. There is no #Eid or #Bakrid or Milad-e-Nabi or any other #muslim festival. A clear signal on what will be outcome of NPR. Disenfranchising crores of Muslim citizens. pic.twitter.com/3JHZx0CN3D — Kamran Shahid (@CitizenKamran) December 29, 2019इस ट्वीट का आर्काइव्ड वर्जन आप यहां देख सकते हैं।टाइम्स फैक्ट चेक के एक पाठक ने यही पन्ना हमारे वॉट्सऐप नंबर +91 85270 01433 पर भेजकर इसकी सच्चाई जाननी चाही।सच क्या है?
Source: Navbharat Times December 30, 2019 08:59 UTC