AAP के टिकट पर दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले गुगन सिंह भाजपा में शामिलनई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) को तगड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के टिकट पर वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले गुगन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुगन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी मौजूद रहे।गुगन सिंह ने 2019 में उत्तर पश्चिम दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने गुगन सिंह को पांच लाख 53 हजार 897 मतों से हराया था। वह साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में भी दूसरे नंबर पर रहे थे।इससे पहले भी गुगन सिंह भाजपा में रहे चुके हैं। वह बवाना से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। पूर्व विधायक गुगन सिंह ने साल 2017 में सीएम केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। इस मौके पर आप नेता संजय सिंह और मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे थे।कई स्थानीय नेता आप में शामिलइससे पहले रविवार को कांग्रेस के बाबरपुर जिला उपाध्यक्ष हाजी मारूफ और विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की नेता शिखा गर्ग अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हो गईं। इन सभी को आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर दिल्ली कैंट विधानसभा से आप विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो भी मौजूद थे। इनके अलावा राष्ट्रीय इदरीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी शरीफ मोहम्मद इदरीसी समेत कई लोग आप में शामिल हुए। इन सभी को राजेंद्र पाल गौतम ने सदस्यता दिलाई।ये भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा 119 साल का रिकॉर्ड, दर्ज किया गया सबसे ठंडा दिनPosted By: Mangal Yadavडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 30, 2019 08:55 UTC