Dharmendra एक पुरानी फोटो शेयर कर क्यों बोले, 'मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा'! - News Summed Up

Dharmendra एक पुरानी फोटो शेयर कर क्यों बोले, 'मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा'!


Dharmendra एक पुरानी फोटो शेयर कर क्यों बोले, 'मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा'! नई दिल्ली, जेएनएन। Dharmendra shares old photo and says I wont spare them: हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र जब से सोशल मीडिया में आये हैं, ख़ूब सक्रिय रहते हैं। अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ संवाद कायम करते हैं और पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं, जो उनके चाहने वालों के लिए किसी सौगात से कम नहीं। धर्मेंद्र ने एक नई तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो बिल्कुल अलग गेटअप में नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने बड़ा मज़ेदार कैप्शन लिखा है, जिस पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।धर्मेंद्र का लुक किसी फ़िल्म का है। दाढ़ी-मूंछ लगाये धर्मेंद्र ने कंधे पर बंदूक रखी हुई है। इस तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने पूछा कि एक्सप्रेशन के हिसाब से इसका कैप्शन क्या होना चाहिए और लिखा- कैप्शन?... मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा।... एक्सप्रेशंस?... गुड। शुक्रिया।उम्र के अस्सी पड़ाव पार कर चुके धर्मेंद्र इन दिनों फ़िल्मों से फुर्सत पाकर अपना अधिकांश समय मुंबई के नज़दीक स्थित फार्म हाउस पर बिताते हैं, जहां वो अपनी जड़ों से जुड़ा महसूस करते हैं। धर्मेंद्र ख़ुद को किसान का बेटा कहते रहे हैं और अक्सर खेत-खलिहानों में वक़्त बिताना पसंद करते हैं। कुछ दिन पहले भी वो एक तस्वीर शेयर करके यादों में खो गये। धर्मेंद्र ने लिखा था, जितना मैं इन चीज़ों को देखता हूं, उतनी ही पुरानी याद आती है। सब कुछ पाकर भी हासिल-ए-ज़िंदगी कुछ भी नहीं।धर्मेंद्र की आख़िरी बार 2010 की फ़िल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के ज़रिए पर्दे पर नज़र आये थे, जिसमें उनके दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।Posted By: Manoj Vashisth


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */