सोनिया गांधी के आरोप पर पीयूष गोयल का पलटवार, बताया-कितने जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ा - News Summed Up

सोनिया गांधी के आरोप पर पीयूष गोयल का पलटवार, बताया-कितने जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ा


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि देश में 115 आकांक्षी जिलों में से 87 को रेल नेटवर्क से जोड़ दिया गया है. उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार का निकट भविष्य में आकांक्षी जिलों के सभी रेलवे स्टेशनों के पुनरुद्धार का कोई प्रस्ताव है. रेल मंत्री ने कहा कि 115 आकांक्षी जिलों में से अब तक 87 को भारतीय रेलवे के नेटवर्क से जोड़ दिया गया है. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी हटाया 'कांग्रेस प्रेसिडेंट', राजनीतिक पार्टियों से आया कुछ ऐसा रिएक्शनगोयल ने कहा कि निगमीकरण को लेकर कांग्रेस की दोहरी नीति है, हालांकि उन्होंने सोनिया गांधी का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा कि संप्रग की पहली सरकार के वित्त मंत्री ने बजट में रेलवे में विनिवेश और निजीकरण की बात की थी.


Source: NDTV July 03, 2019 12:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */