रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की. किसी के हताहत होने की खबर नहींराहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी इस आग में करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं. प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने की भी तैयारी की जा रही है.
Source: NDTV March 05, 2026 10:37 UTC