Delhi Election 2020: 'मिनी पाकिस्तान' वाले ट्वीट पर घिरे BJP उम्मीदवार कपिल मिश्रा, मिला नोटिस - News Summed Up

Delhi Election 2020: 'मिनी पाकिस्तान' वाले ट्वीट पर घिरे BJP उम्मीदवार कपिल मिश्रा, मिला नोटिस


नई दिल्ली, एजेंसी। Delhi Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मॉडल टाउन विधानसभा चुनाव सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा (Kapil Mishra, BJP candidate from Mode town assembly seat) नई मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। कपिल मिश्रा के 'मिनी पाकिस्तान' वाले उनके आपत्तिजनक बयान पर रिटर्निंग ऑफिसर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कपिल मिश्रा ने कहा है कि उन्हें चुनाव आयोग की ओर से नोटिस मिला है। मैं इसका जवाब दूंगा। मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। इस देश में सच बोलना कोई गुनाह नहीं है। मैं अपने बयान पर कायम हूं।कपिल मिश्रा ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर कहा कि लोग ऑफिस, स्कूल और अस्पतालों में नहीं जा पा रहे हैं। यहां पर आपत्तिजनक नारे लगाए जा रहे हैं। इसमें सबसे शर्मनाक बात यह है कि मनीष सिसोदिया कह रहे हैं कि वह शाहीन बाग में प्रदर्शकारियों के साथ हैं। ऐसे में जाहिर है कि यह राजनीतिक आंदोलन है।दिल्ली चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकPosted By: JP Yadavडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 24, 2020 05:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */