मां के बाद अब ​संजय दत्त बेटी इस खास शख्स को याद कर हुई इमोशनल, तस्वीर शेयर कर लिखा- Priceless - News Summed Up

मां के बाद अब ​संजय दत्त बेटी इस खास शख्स को याद कर हुई इमोशनल, तस्वीर शेयर कर लिखा- Priceless


मां के बाद अब ​संजय दत्त बेटी इस खास शख्स को याद कर हुई इमोशनल, तस्वीर शेयर कर लिखा- Pricelessनई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त भले फिल्मों में काम नहीं करती हो लेकिन उनकी फैंन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं। त्रिशाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए​दिन त्रिशाला अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं अब त्रिशाला ने अपने यादों के झरोखे से एक तस्वीर शेयर की है। त्रिशादा ने ए​क खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने दादा जी यानी सुनील दत्त के साथ नजर आ रही हैं। ये एक थ्रोबैक तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ त्रिशाला ने खास कैप्शन लिखा है।संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने हाल ही में अपने दादा जी के साथ एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह त्रिशाला काफी छोटी नजर आ रही है। बता दें ​कि ये त्रिशाला के बचपन की तस्वीर है। तस्वीर में त्रिशाला दत्त बेहद क्यूट लग रही हैं। वह सुनील दत्त की गोद में खेलती नजर आ रही हैं। वहीं सुनील दत्त उन्हें अपनी गोद में लेकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही त्रिशाला ने खास कैप्शन लिखा। त्रिशाला ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '#Priceless दादाजी'। त्रिशाला और उनके दादा सुनील दत्त की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।आपको बता दें कि त्रिशाला, संजय और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं जो अब इस दुनिया में नहीं है। त्रिशाला बहुत छोटी थीं जब उनकी मां का निधन हो गया था। मां के निधन के बाद से त्रिशाला नाना और नानी के साथ अमेरिका में रह रही हैं। अपनी मां को याद करते हुए त्रिशाला ने कुछ ​दिन पहले भी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए त्रिशाल ने लिखा था- Mom #1979 #RIP।Posted By: Priti Kushwahaडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 24, 2020 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */