CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से रिकवरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा - News Summed Up

CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से रिकवरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा


खास बातें योगी सरकार कर रही है प्रदर्शनकारियों से रिकवरी कई लोगों को भेजा गया नोटिस कार्रवाई के खिलाफ दी गई याचिकाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा CAA के विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी सम्पतियों को नुकसान पहुंचाने वालों से रिकवरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. याचिका को परवेज़ आरिफ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सरकार के फैसले को चुनौती दी है. याचिका में रिकवरी के नोटिस को रद्द करने की मांग की गई. याचिका में यह भी मांग की गई कि प्रदर्शन के दौरान जो घटनाएं हुई हैं उसकी न्यायिक जांच हो. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ की घटनाओं की भरपाई के लिए प्रदर्शनकारियों से ही वसूली कर रही है.


Source: NDTV January 24, 2020 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */