Coronavirus Outbreak usa China brazil uk russia Italy Iran Pakistan Peru Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll - News Summed Up

Coronavirus Outbreak usa China brazil uk russia Italy Iran Pakistan Peru Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll


दुनिया में अब तक 4 लाख 19 हजार 265 लोगों की मौत, जबकि 37.89 लाख से ज्यादा ठीक हुएअमेरिका में 20.66 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 15 हजार 137 लोगों की मौत हुईदैनिक भास्कर Jun 11, 2020, 02:19 PM ISTवॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 19 हजार 265 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 74 लाख 71 हजार 198 हो गया है। 37 लाख 89 हजार 150 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रूस में संक्रमण के मामले 5 लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां 24 घंटे में 8779 नए मामले सामने आए हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद यह सबसे संक्रमित देश हैं। वहीं, यहां 6,532 लोगों की जान जा चुकी है।कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देशदेश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए अमेरिका 20,66,508 1,15,137 8,08,494 ब्राजील 7,75,184 39,797 3,80,300 रूस 5,02,436 6,532 2,61,150 ब्रिटेन 2,90,143 41,128 उपलब्ध नहीं स्पेन 2,89,360 27,136 उपलब्ध नहीं भारत 2,87,155 8,107 1,40,979 इटली 2,35,763 34,114 1,69,939 पेरू 2,03,736 5,738 92,929 जर्मनी 1,86,866 8,844 1,70,700 ईरान 1,77,938 8,506 1,40,590ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।श्रीलंका: 5 अगस्त को चुनाव होंगेसंक्रमण के चलते श्रीलंका में एक बार फिर संसदीय चुनाव टाल दिए गए हैं। यह 20 जून को होने वाला था, जो अब पांच अगस्त को होगा। इससे पहले यहां 25 अप्रैल को चुनाव होने थे। इस बार चुनाव में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के दिशा-निर्देंशों को लागू किया जा रहा है। देश में अब तक 1869 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है।यह फोटो श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित अमेरिकी दूतावास की है। अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के विरोध में कोलंबो में प्रदर्शन होने की आशंका है, इसलिए यहां मास्क लगाकर पुलिस तैनात की गई है।अमेरिका: 1.15 लाख मौतेंअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 19 जून से ओकाहोमा से चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे। महामारी के कारण तीन महीने से रैलियां स्थगित कर दी गई थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि फ्लोरिडा, एरिजोना, उत्तरी कैरोलीना और ओकाहोमा से 19 जून को रैली की शुरुआत करेंगे। अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के 20.66 लाख से ज्यादा मामले हैं, जबकि 1.15 लाख मौतें हो चुकी हैं।मैक्सिको: 24 घंटे में 708 मौतेंमैक्सिको में 24 घंटे में 708 लोगों की मौत हुई है। देश में मरने वालों की संख्या अब 15 हजार 357 हो चुकी है। वहीं, संक्रमण के 4833 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 1 लाख 30 हजार हो गई है। राजधानी मैक्सिको सिटी में और जांच बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। क्योंकि, शहर में जल्द ही अर्थव्यवस्था को खोला जा सकता है।मैक्सिको सिटी में रेडक्रॉस के स्टाफ कोरोना से जान गंवाने वाले अपने एक सहकर्मी के शव को दफन करते हुए। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1.30 लाख से ज्यादा हो गया है।ब्राजील: एक दिन में 1274 मौतेंब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में महामारी से 24 घंटे में 1274 लोगों की मौत हुई है। बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हजार 680 हो गई है। बुधवार को 32,913 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 7 लाख 72 हजार 416 हो गई है। यहां एक दिन पहले 32,091 नए मामले सामने आए थे और 1272 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा सबसे संक्रमित देश है।यह फोटो साओ पाउलो की है। इसमें ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और स्वास्थ्यकर्मियों को एक-दूसरे के खिलाफ रस्सी खींचते दिखाया गया है। साथ ही दीवार पर लिखा है- आप किस साइड हैं? इटली: 4564 बच्चे संक्रमितइटली में नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एगोस्टिनो मियोजो ने कहा कि देश में महामारी की शुरुआत से अब तक 4564 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, चार की मौत हो चुकी है। सक्रमित बच्चों में ज्यादातर 7 से 17 साल के हैं। बीमारी से मारे गए सभी बच्चे सात साल से कम उम्र के थे। सभी संक्रमित बच्चों को इलाज घर पर ही किया गया, केवल 100 बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। यदि स्कूलों को बंद नहीं किया गया होता तो संक्रमित बच्चों की संख्या ज्यादा हो सकती थी।इटली के मिलान शहर में सरकार से वित्तीय मदद की मांग को लेकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी।चीन: 11 विदेशी नागरिक संक्रमित मिलेचीन में बुधवार को 11 विदेशी नागरिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, देश में अब 1797 इंपोर्टेड केस हो गए हैं। 11 में से 6 केस शंघाई में मिले, तीन गुआंग्डोंग प्रांत में और तियानजीन और फुजियान में एक-एक केस मिले। कुल मामलों में से 1736 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि 61 का इलाज अभी भी चल रहा है।बीजिंग में एक डिपार्मेंटल स्टोर के पास से गुजरती मास्क पहनी महिला। चीन में अब तक 83 हजार मामलों की पुष्टि हो चुकी है।महामारी पर मौसम का प्रभाव नहीं: डब्ल्यूएचओडब्ल्यूएचओ के इमरजेंसी प्रोग्राम के प्रमुख माइक रेयान ने बुधवार को कहा कि इसके बेहद कम सबूत हैं कि महामारी पर मौसम बदलने का प्रभाव पड़ेगा। हम मौसम के बदलने या तापमान बढ़ने के भरोसे नहीं बैठे रह सकते। हमारे पास इसके कई सबूत ही नहीं हैं कि मौसम में बदलाव से संक्रमण और तेजी से फैलेगा या फिर रूक जाएगा। शुरुआत में कुछ लोगों का मानना था कि गर्मियों के मौसम में महामारी का प्रकोप कम हो जाएगा।फ्रांस: 8 लाख लोगों की नौकरी खतरे मेंफ्रांस यूरोप के सबसे प्रभावित देशों में से एक है। वित्त मंत्री ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले कुछ महीनों में देश में आठ लाख लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। यहां संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं, लेकिन मौतों में कमी आई है। देश में अब तक 1.55 लाख संक्रमित मिले हैं, जबकि 29 हजार 319 जानें जा चुकी हैं।


Source: Dainik Bhaskar June 11, 2020 00:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */