हालांकि अच्छी बात ये है कि देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. भारत में पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या ठीक होने वाले लोगों की संख्या के मुकाबले में कम है. Nov 21, 2021 20:44 (IST) तमिलनाडु में कोविड-19 के 756 नए मामले, 14 मरीजों की मौतन्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, तमिलनाडु में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 756 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 के 14 मरीजों की मौत हो गई. Nov 21, 2021 20:06 (IST) कर्नाटक में कोविड-19 के 247 नए मामले आए, एक व्यक्ति की मौतन्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 247 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई. Nov 21, 2021 09:29 (IST) महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 94 नए मामले, एक संक्रमित की मौतमहाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 94 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,68,356 हो गई है.
Source: NDTV November 22, 2021 04:02 UTC