रैंक में पिछ़ड़ने के बाद मैदान में उतरे कलेक्टर, दिया साफ- सपᆬाई निर्देशभिंड(नईदुनिया प्रतिनिधि)।स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में अंतिम पायदान पर आने के बाद रविवार को कलेक्टर सतीश कुमार एस सुबह से ही मैदान में उतर गए। नगरपालिका सीएमओ सुरेंद्र शर्मा को साथ लेकर कलेक्टर ने वार्डों में साफ-सफाई का जायजा लिया। वार्ड क्रमांक 22 ब्लॉक कॉलोनी के पीछे और वार्ड क्रमांक 12 गौरी सरोवर के किनारे नवनिर्मित सीसी सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता देखी। इस दौरान उन्होंने नपा के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।कलेक्टर सतीश कुमार एस ने पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने नगर पालिका परिषद भिंड द्वारा सर्किट हाउस और गोल मार्केट पर स्थापित कैंप का निरीक्षण किया। साथ ही शहर में किन किन जगहों पर कैंप लगाए गए हैं और योजना का लाभ लेने हेतु कितने हितग्राहियों के फॉर्म भरे जा चुके हैं, इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने गोल मार्केट पर बने पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।कलेक्टर सतीश कुमार एस ने वार्ड क्रमांक 12 में बने मुक्तिधाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही साफ सफाई और बेहतर व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौरी सरोवर पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य पूर्ण होने की अवधि की जानकारी मांगी। गौरी सरोवर पर मिशन स्वच्छ पार्क में निर्माणाधीन ओपन जिम और योगा पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर ने बीटीआई स्कूल के सामने निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण में लगाये जा रहे सीमेंट एवं गिट्टी की मात्रा का अवलोकन किया। त्रPosted By: Nai Dunia News Network
Source: Dainik Jagran November 22, 2021 03:34 UTC