बंद पड़ा पन्ना का साप्ताहिक बाजार शुरूरविवारीय बाजार में सुबह से ही दिखी भीड़, लोगों को मिलने लगी सस्ते दामों पर सब्जीपन्ना (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोविड-19 महावारी के चलते बीते बरसों से बंद पड़ा पन्ना नगर का रविवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार रविवार से लगने लगा है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली और साथ ही नगर से लगे हुए सब्जी के छोटे दुकानदारों जो गांव-गांव से सब्जी लेकर सप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने आते थे उनके भी चेहरों पर मुस्कान आई है।सालों से बंद साप्ताहिक बाजार आखिरकार लगने से शहर वासियों को कम रेट पर सब्जियां उपलब्ध हो रही हैं। साथ ही उन दुकानदारों का फिर से रोजगार शुरू हो गया है जो सब्जी बेचकर अपना परिवार चलाते थे। मालूम हो कि सप्ताहिक बाजार नहीं लगने से नगर के लोगों को मनमाने दाम पर सब्जियां खरीदनी पड़ती थी और अपनी जेब की गाढ़ी कमाई खर्च करनी पड़ती थी, पिछड़े जिले पन्ना में नगर के अधिकांश लोग सप्ताहिक बाजार से ही एक सप्ताह की सब्जियां खरीद कर पूरे सप्ताह के लिए बेफिक्र हो जाते हैं क्योंकि इस बाजार में सब्जियां आम नागरिकों को उचित दाम पर मिल जाती हैं।दलालों के चेहरों पर उड़ी हवाइयां : रविवार का सप्ताहिक बाजार नहीं लगने से सब्जी विक्रेताओं के दलाल सक्रिय हो गए थे और वह गांव-गांव से किसानों से सस्ते दामों में सब्जी खरीद कर ला कर यहां के दुकानदारों को महंगे दामों में बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाते थे लेकिन प्रशासन द्वारा सप्ताहिक बाजार को पुनः शुरू करने पर अब सब्जी विक्रेता व किसान अपनी-अपनी सब्जियां लेकर स्वयं बाजार में आकर दुकान लगाने लगे हैं जिस कारण से अब आम लोगों को सही दामों में सब्जियां मिलने लगी है तो वही इन बिचौलियों के चेहरों में उदासी छा गई है।Posted By: Nai Dunia News Network
Source: Dainik Jagran November 22, 2021 03:33 UTC