पंचर होकर पलटी गौतस्करों की गाड़ी: गाड़ी में फसे दो गौतस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद, 2 गोवंश जिंदा और एक मरा मिला - News Summed Up

पंचर होकर पलटी गौतस्करों की गाड़ी: गाड़ी में फसे दो गौतस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद, 2 गोवंश जिंदा और एक मरा मिला


Hindi NewsLocalRajasthanBharatpurPolice Arrested Two Cow Smugglers Trapped In The Car, Weapons Also Recovered, 2 Cows Were Found Alive And One Deadपंचर होकर पलटी गौतस्करों की गाड़ी: गाड़ी में फसे दो गौतस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद, 2 गोवंश जिंदा और एक मरा मिलाभरतपुर 2 दिन पहलेकॉपी लिंकपुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।भरतपुर के खो थाना पुलिस ने गोवंश ले जा रहे दो गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। गौतस्करों को रोकने के लिए पुलिस ने लोहे का जाल बिछाया था। गौतस्करों ने भागने के चक्कर में लोहे के जाल के ऊपर गाड़ी को चढ़ा दिया जिससे उनकी गाड़ी पंचर हो गई और कुछ दूर जाकर पलट गई। गाड़ी के अंदर दो गौतस्कर बैठे हुए थे जो गाड़ी के अंदर ही फस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया।दरअसल कल रात 12 बजे खो थाना पुलिस को सूचना मिली थी की एक स्कॉर्पियो गाड़ी में गोवंश ले जाया जा रहा है। जिस पर खो थाना पुलिस ने धमारी मोड़ पर नाकाबंदी शुरू कर दी और गौतस्करों को रोकने के लिए कांटे का जाल सड़क पर बिछा दिया। कुछ देर बाद गौतस्करों की गाड़ी धमारी मोड़ पर पहुंची। पुलिस ने गौतस्करों को रोकने का इशारा किया लेकिन गौतस्कर नाकाबंदी तोड़ कर गाड़ी को भगा ले गए। लोहे का जाल बिछा होने के कारण गौतस्करों की गाड़ी पंचर हो गई। गौतस्कर पंचर गाड़ी को भगाते रहे और थोड़ी आगे चलने के बाद गौतस्करों की गाड़ी पलट गई।गौतस्करों से बरामद हथियार और कारतूस।गाड़ी पलटने के बाद दोनों गौतस्कर गाड़ी में फस गए। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों गौतस्करों को गाड़ी से निकाला और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी में एक कट्टा, 5 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। गौतस्करों ने गाड़ी में 3 गोवंश मिले जिसमें एक की मौत हो चुकी थी और दो जिंदा थे जिन्हें गौशाला में छुड़वा दिया गया और मरे हुए गोवंश को दफना दिया गया। पुलिस की पूछताछ में गौतस्करों ने अपना याहाया और जैकम बताया। दोनों गौतस्कर पलवल के रहने वाले हैं। दोनों गायों को कट्टी घर ले जा रहे थे।


Source: Dainik Bhaskar November 22, 2021 03:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */